आज हैं साल की आखिरी पूर्णिमा, इन उपायों को कर परेशानियों से पाए छुटकारा

By: Ankur Wed, 30 Dec 2020 10:09:49

आज हैं साल की आखिरी पूर्णिमा, इन उपायों को कर परेशानियों से पाए छुटकारा

आज मार्गशीर्ष के पावन महीने की पूर्णिमा हैं जो कि इस साल की आखिरी पूर्णिमा हैं। पूर्णिमा का दिन हिन्दू धर्म में बेहद पावन माना जाता हैं। आज के दिन व्रत-उपवास कर देवी-देवताओं की स्तुति की जाती हैं। विशेष तौर पर आज के दिन देवी लक्ष्मी, सत्यनारायण और चंद्र देव की पूजा से शुभ फल मिलते हैं। पूर्णिमा का प्रभाव इतना तेज होता हैं कि आज के दिन किए गए कुछ उपाय आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

आर्थिक परेशानी होगी दूर

जो लोग आर्थिक परेशानी से जुझ रहे हैं उन्हें कच्चे दूध से उपाय करना चाहिए। इसके लिए कच्चे दूध में थोड़े से चावल व चीनी डालकर चंद्रमा को चढ़ाएं। साथ ही “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:” या ” ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:। ” मंत्र का जप करें। इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,poornima remedies,get rid of problems ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, पूर्णिमा के उपाय, जीवन की परेशानियों का अंत

सत्यनारायण की कथा सुने

पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा सुनना या पढ़ना बेहद शुभ होता है। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

माता की पूजा में चढ़ाएं यह 1 चीज

देवी मां की पूजा के दौरान उन्हें सुपारी चढ़ाएं। उसके बाद उस सुपारी को उठा कर उसे लाल रंग के धागे में लपेट लें। फिर उसका कुमकुम, फूल व चावल से विधिवत पूजा करें। बाद में सुपारी को अलमारी, तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इससे घर में कभी भी पैसों से जुडी परेशानी नहीं होगी।

पैसों की किल्लत दूर करने के लिए

आज के समय में ज्यादातर लोग धन से जुड़ी समस्या से परेशान है। ऐसे में पूर्णिमा में एक उपाय करने से लाभ मिल सकता है। इसके लिए 11 कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाएं। फिर उसे देवी लक्ष्मी की मूर्ति व तस्वीर के पास रखें। अगले दिन उन कौड़ियों को उठाकर लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली पर रखें। इससे पैसों से जुड़ी समस्या दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,poornima remedies,get rid of problems ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, पूर्णिमा के उपाय, जीवन की परेशानियों का अंत

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

माना जाता है कि इस दिन पीपल के पेड़ पर देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए पूर्णिमा के शुभ दिन पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाकर मीठा अर्पित करें। इससे धन की देवी लक्ष्मी की अपार कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहेगी। साथ ही घर में अन्न व धन की कोई कमी नहीं होगी।

रिश्तों में मिठास लाने के लिए

इस दिन पति-पत्नी में से कोई भी चंद्रमा के उदय होने पर उन्हें अर्घ्य दें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होकर जिंदगी में मिठास बरकरार रहने में मदद मिलेगी।

तुलसी से करें यह उपाय

हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है। इसका पौधा घर होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ घर में अन्न व धन की बरकत रहती है। साथ ही उसमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में इन दिन धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर भोग लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी के मंत्रों का सच्चे मन से जाप करें।

दान करें

किसी भी शुभ दिन पर दान करने का बहुत ही महत्व माना जाता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलने के साथ घर में सुख-समृद्धि व बरकत बनी रहती है। इसलिए मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को अन्न, धन व कपड़े का दान करें। देवी लक्ष्मी को सफेद रंग अतिप्रिय होने से इस रंग के कपड़े गरीबों व जरूरतमंदों को बांटना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़े :

# आपके सभी बिगड़े कामों को बनाएंगे उड़द की दाल के ये ज्योतिषीय उपाय

# घर में इन 5 चीजों का आगमन कर बनाए साल 2021 को सुख-समृद्धि दायक

# कर्जमुक्त होगा साल 2021, आजमाए लाल किताब के ये 5 उपाय

# इन चीजों को घर में रखना बेहद अशुभ, होता हैं दरिद्रता का आगमन

# रविवार के दिन आजमाए ये उपाय, सूर्य देव की कृपा से बनेंगे सभी बिगड़ें काम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com